फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fog impacts trains, delays of 10 hours including Tejas, three cancelled

Firozabad News: ट्रेनों पर कोहरे का पहरा, तेजस सहित 10 घंटे देरी से चल रहीं ट्रेनें, तीन रद्द

Mon, 22 Dec 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 22 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fog impacts trains, delays of 10 hours including Tejas, three cancelled
टूंडला। पहाड़ों की बर्फबारी का सीधा असर मैदानी क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। कोहरे में ट्रेनें दो से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं। तीन ट्रेनों को रेल प्रशासन ने रद्द कर दिया। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलयात्रियों की मुसीबत कड़ाके की सर्दी में कम होने का नाम नहीं ले रही है। ट्रेन का यात्री सर्दी में घंटों बैठकर इंतजार कर रहे हैं। कोहरे के कारण लोको पायलट अपनी ट्रेनों को फॉग स्पीड के नियम में चला रहे हैं। सोमवार को नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस, सूबेदारगंज सुपरफास्ट एक्सप्रेस और महानंदा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया।पूर्वा एक्सप्रेस छह घंटे, अवध एक्सप्रेस छह घंटे, मरूधर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, मगध एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, तेजस एक्सप्रेस 10 घंटे, गोमती एक्सप्रेस पांच घंटे, सूरत एक्सप्रेस दो घंटे, महानंदा एक्सप्रेस दो घंटे, मूरी एक्सप्रेस दो घंटे, नेताजी एक्सप्रेस ढाई घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस तीन घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस आठ घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस ढाई घंटे, मदार अमृत भारत एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे तक देरी से टूंडला पहुंची।फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे, नेताजी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, गोमती एक्सप्रेस दो घंटे, तेजस एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे देरी से टूंडला पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed