फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fog delays trains by 14 hours, three cancelled

Firozabad News: कोहरे के कारण 14 घंटे देरी से चल रही ट्रेनें, तीन रद्द

Sat, 10 Jan 2026 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 10 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fog delays trains by 14 hours, three cancelled
टूंडला स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में गलनभरी सर्दी में बैठे रेलयात्रीसंवाद - फोटो : टूंडला स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में गलनभरी सर्दी में बैठे रेलयात्री संवाद
टूंडला। कोहरा का कहर लगातार जारी है। कोहरे के चलते ट्रेनों की स्थिति ये हो गई है, कि ट्रेनें दो से 14 घंटे तक देरी से टूंडला पहुंच रही हैं। ट्रेनों के देरी से चलने पर रेलयात्रियों को घंटों गलन भरी सर्दी में बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, रेल प्रशासन ने देरी से चल रहीं अप व डाउन की तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया। ट्रेनों के लेट व रद्द होने पर रेलयात्री खासे परेशान रहे।
विज्ञापन




शुक्रवार को रेल प्रशासन ने अप की गरीबरथ एक्सप्रेस व डाउन की नॉर्थ ईस्ट और महानंदा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया।

दिल्ली और आगरा की ओर देरी से जाने वाली ट्रेनें-
पूर्वा एक्सप्रेस चार घंटे, अवध एक्सप्रेस पांच घंटे, मरूधर एक्सप्रेस ढाई घंटे, मगध एक्सप्रेस दो घंटे, अमृत भारत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, पारसनाथ एक्सप्रेस दो घंटे, नंदनकानन एक्सप्रेस दो घंटे, साबरमती एक्सप्रेस दो घंटे, महानंदा एक्सप्रेस दो घंटे, गुवाहाटी-बाडमेर एक्सप्रेस दो घंटे, बांद्रा टर्मिनस स्पेशल तीन घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस पांच घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल तीन घंटे देरी से टूंडला पहुंचीं।
विज्ञापन



कानपुर की ओर देरी से जाने वाली ट्रेनें-
मगध एक्सप्रेस ढाई घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस पांच घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल तीन घंटे, दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस 14 घंटे व तेजस एक्सप्रेस चार घंटे देरी से टूंडला पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed