फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Five teenagers drowned in canal during Kalash immersion in Firozabad one died and two missing

Firozabad: कलश विसर्जन के दौरान पांच किशोर नहर में डूबे, एक की मौत... दो लापता; दो को बचाया गया

Sun, 09 Jun 2024 07:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Jun 2024 07:45 PM IST
सार

सुहागनगरी में कलश विसर्जन के दौरान नहाते समय पांच किशोर नहर में डूब गए। दो किशोरों को मौजूद लोगों ने बचा लिया। एक की मौत हो गई। जबकि दो लापता हैं।

विज्ञापन
Five teenagers drowned in canal during Kalash immersion in Firozabad one died and two missing
नहर में डूबे लापता किशोरों की तलाश जारी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कलश विसर्जन के दौरान नहाते समय पांच किशोर खडीत नहर में डूब गए। दो किशोरों को ग्रामीणों ने बचा लिया। तीन किशोर नहर में डूब गए। तलाशने पर दो घंटे बाद एक किशोर का शव मिला। जबकि दो की तलाश जारी है। 

विज्ञापन


लोगों ने पुलिस एवं प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एसडीएम एवं सीओ के समझाने पर ग्रामीणों ने एक घंटे बाद जाम खोला। स्थानीय गोताखोर एवं ग्रामीण मिलकर दोनों किशोरों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


घटना जसराना थाना क्षेत्र की है। एटा जिले के रिजोर थाना क्षेत्र के घुमरिया गांव में मनवीर के घर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। कथा के समापन पर 100 से अधिक ग्रामीण पुरुष एवं महिलाएं ट्रैक्टरों में भरकर रविवार की दोपहर 2.30 बजे खड़ीत नहर पहुंचे। यहां कलश विसर्जन का कार्यक्रम किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान साथ आए दिलीप (15) पुत्र सुखबीर सिंह, सचिन (17) पुत्र राजवीर सिंह, लव कुमार उर्फ राहुल (17) पुत्र सत्येंद्र सिंह के साथ हरेंद्र (16) पुत्र लालता प्रसाद एवं एक अन्य किशोर डूबने लगे। किशोरों को डूबता देख ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में हरेंद्र एवं एक अन्य का बचा लिया गया। जबकि लव, सचिन एवं दिलीप नहर में डूब गए। एक घंटे से अधिक बीतने के बाद भी पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर ग्रामीणों ने एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया। 


जाम लगने से वाहनों की दोनों ओर लंबी-लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम सत्येंद्र सिंह एवं सीओ सिरसागंज अरुण कुमार जसराना के साथ थाना एका एवं फरिहा के पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। दो घंटे बाद 4.30 बजे सचिन को नहर से निकालकर सीएचसी भेजा, जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम तक डूबे हुए दोनों किशोरों की तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed