{"_id":"661fd7bbad9b2b7bcb0933c0","slug":"five-people-seriously-injured-in-collision-between-speeding-bikes-in-firozabad-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: तेज रफ्तार बाइकों में भिड़ंत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल; घर से टूंडला जाने के लिए निकले थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: तेज रफ्तार बाइकों में भिड़ंत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल; घर से टूंडला जाने के लिए निकले थे
Wed, 17 Apr 2024 07:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, फिरोजाबाद
अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 17 Apr 2024 07:38 PM IST
सार
तेज रफ़्तार बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। वह गांव से क़स्बा की तरफ़ आ रहे थे। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं।
हादसा पचोखरा थाना क्षेत्र के गढ़ी भूपाल गांव में हुआ। गांव निवासी सुशील कुमार, सोनी देवी, सम्राट बुधवार दोपहर 12 बजे करीब बाइक पर सवार होकर टूंडला आ रहे थे। वहीं समीर, अनिकेत अन्य बाइक पर सवार थे। तेज रफ्तार बाइकें गांव के बाहर पहुंची तभी संतुलन बिगड़ने से एक दूसरे से भिड़ गई।
हादसे में बाइक सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष सचिन कुमार का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। अभी किसी भी पक्ष की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।