फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Five lakhs looted from finance worker in Firozabad

UP: फाइनेंसकर्मी से पांच लाख की लूट, कलेक्शन कर लौट रहा था घर; पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे

Sat, 08 Jun 2024 03:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Jun 2024 03:42 PM IST
सार

सुहागनगरी में फाइनेंसकर्मी से पांच लाख की लूट की घटना हुई। वह कलेक्शन करके घर लौट रहा था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। 

विज्ञापन
Five lakhs looted from finance worker in Firozabad
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहागनगरी फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में फाइनेंसकर्मी के साथ बाइक सवार तीन बदमाशों ने पांच लाख रुपये की लूट कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस सहित तीन टीमें लगी हैं। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।

विज्ञापन


उत्तर थाना क्षेत्र के भगवान नगर टापा कलां निवासी अभय प्रताप आगरा की एक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात मक्खनपुर से कलेक्शन कर लौट रहे थे। बिल्टीगढ़ चौराहे पर बाइक सवार तीन युवकों ने बाइक पर पैर मारकर गिरा दिया। इसके बाद पांच लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग गए। एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है। खुलासे के लिए तीन टीमें भी लगाई गई हैं।

विज्ञापन

सीओ बोले- मात्र 30 सेकंड में वारदात संदेहजनक

सीओ शिकोहाबाद प्रवीन तिवारी ने बताया कि अभय प्रताप से की गई जानकारी पर पता चला कि पूरी वारदात 30 सेकंड में घटी है। जो संभव नहीं है। युवक थाने के सामने से 9 बजकर 9 मिनट 9 सेकंड पर निकला था। 9 बजकर 9 मिनट 30 सेकंड पर बिल्टीगढ़ पहुंचा। 9:10 बजे 112 पर सूचना दे दी। जबकि वह बता रहा था कि गिरने के बाद वह बाइक के नीचे दब गया था। उसका मोबाइल भी नीचे ही पड़ा रहा। टाइम लाइन के हिसाब से वह बात घुमा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed