{"_id":"645a1de870c71ecaea0e1559","slug":"five-five-for-jasrana-fariha-and-8-tables-for-eka-firozabad-news-c-25-1-151679-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जसराना-फरिहा के लिए पांच-पांच एवं एका के लिए लगेंगी 8 टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जसराना-फरिहा के लिए पांच-पांच एवं एका के लिए लगेंगी 8 टेबल
Tue, 09 May 2023 03:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 09 May 2023 03:48 PM IST
विज्ञापन
जसराना-फरिहा के लिए पांच-पांच एवं एका के लिए लगेंगी 8 टेबल
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। 13 मई को होने वाली मतगणना के लिए प्रत्याशियों के साथ प्रशासन भी तैयारी में जुटा है। लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में जसराना, एका एवं फरिहा के अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों को मिले मतों की गिनती होगी।
एलआर इंटर कॉलेज के सेंट्रल हॉल में फरिहा और जसराना के वोट गिने जाएंगे। एका की मतगणना बरामदे में होगी। अध्यक्ष एवं सभासद के मतों की गिनती के लिए जसराना एवं फरिहा में पांच-पांच टेबलें लगाईं जाएंगी। जबकि एका में आठ अध्यक्ष एवं आठ सभासद पदों के मतों की गिनती के लिए टेबलें लगाईं जाएंगी। मतगणना के लिए एसडीएम जसराना पारसनाथ मौर्या ने आरओ एवं एआरओ के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की। प्रत्याशी मतगणना एजेंट बनवाने के लिए थाना एवं तहसील के चक्कर काट रहे हैं।
- निष्पक्ष मतदान कराने के बाद प्रशासन निष्पक्ष मतगणना कराने के लिए प्रतिबद्ध है। तैयारी कर ली गई है। एका की आठ एवं जसराना और फरिहा के लिए पांच-पांच टेबलें लगाकर मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
पारसनाथ मौर्या, एसडीएम जसराना