फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Five assemblies 58 candidates, seven pamphlets back

पांच विधानसभाओं में 58 प्रत्याशी, सात पर्चे वापस

Sat, 28 Jan 2017 01:11 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 28 Jan 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Five assemblies 58 candidates, seven pamphlets back
व‌िधानसभा चुनाव 2017 - फोटो : SELF
जिले की पांच विधानसभा में 58 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष हैं। टूंडला से मोहनदेव, शिकोहाबाद से लाखन सिंह, जसराना से अमोल यादव और सिरसागंज से राजीव यादव बाले सहित सात नामांकन वापस हुए। रिटर्निंग ऑफिसरों ने किसी को छड़ी तो किसी को एयरकंडीशनर प्रतीक चिह्न का आवंटन किया। नाम वापसी के बाद फीरोजाबाद में 15, सिरसागंज में दस, टूंडला, शिकोहाबाद और जसराना विधानसभा में 11- 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन


प्रत्याशियों पर नाम वापसी के लिए कहीं दबाव डाला गया तो कहीं मान मनौव्वल का दौर चला। यही कारण रहा कि शिकोहाबाद से सपा के काफी पुराने कार्यकर्ता लाखन सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया। हालांकि शिकोहाबाद नगर पालिका के चेयरमैन एवं मैनपुरी सांसद तेज प्रताप के नाना रामप्रकाश यादव नेहरू ने अपना नाम वापस नहीं लिया। वहीं टूंडला विधानसभा में पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार ने एसडीएम संगमलाल यादव के समक्ष से अपना नामांकन वापस ले लिया। जसराना से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमोल यादव एवं हरिओम शर्मा ने नामांकन वापस ले लिया। वहीं सिरसागंज विधानसभा से राजीव कुमार, संजीव कुमार और शालिनी ने नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed