फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fish hunting will be banned during breeding season

Firozabad News: प्रजननकॉल के दौरान मत्स्य आखेट रहेगा प्रतिबंधित

Fri, 16 Jun 2023 06:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 16 Jun 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
Fish hunting will be banned during breeding season
प्रजननकॉल के दौरान मत्स्य आखेट रहेगा प्रतिबंधित
विज्ञापन

डीएम ने जारी किया आदेश, कोई शिकार करता मिला तो होगी सख्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में अवैध मत्स्य पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने मत्स्य संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रजननकाल में एक जून से 31 अगस्त तक नदियों में मत्स्य आखेट को प्रतिबंधित किया है।
डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने कहा है कि जिले में कहीं भी अवैध रूप से मछली का शिकार नहीं होगा। मछलियों का प्रजननकाल 15 जून से 30 जुलाई तक होता है। जिले में प्रवाहित होने वाली नदियों एवं नहरों में भी प्रजनन योग्य मछलियों का शिकार एक जून से 31 अगस्त तक प्रतिबंधित रहेगा। वहीं 15 जुलाई से 30 सितंबर तक की अवधि में फ्राई से फिंगरलिंग को पकड़ने एवं नष्ट करने या बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया है। पांच सेमी के छोटे जाल को तालाब, झील एवं नदियों में डालना एवं जल को प्रदूषित करने को भी अवैध घोषित किया है।
विज्ञापन

डेढ़ किग्रा से कम वजन की रोहू, नैन, कतला, करौंच, सी कार्प मछली पकड़ने एवं बेचने पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा है कि मत्स्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी इसे नियंत्रित करें। मत्स्य आखेट के लिए विभाग से लाइसेंस प्राप्त करने पर जोर देते हुए कहा है कि मत्स्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी नदियों के किनारे निरीक्षण करें। डीएम ने कहा है कि यह प्रतिबंध सभी जल प्रणालियों एवं मत्स्यआखेट से संबंधित व्यक्तियों, ठेकेदार एवं समितियों पर लागू होंगे। जिले में विदेशी थाई मांगुर एवं बिग हैड के क्रय विक्रय पर भी प्रतिबंध लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed