Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozbad news thug arrested

Firozabad News: जमीन का फर्जी बैनामा कराकर 49 लाख ठगने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2026 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
firozbad news thug arrested
सिरसागंज। थाना क्षेत्र में संपत्ति हड़पने के लिए एक शातिर षड्यंत्र का खुलासा हुआ है। पुलिस ने ग्राम नगला धीर में बुजुर्ग किसान के स्थान पर एक फर्जी व्यक्ति खड़ा करके और कूटरचित आधार कार्ड तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के मामले में दो सगे भाइयों को बुधवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इन्होंने जमीन खरीदने वाली एक रिटायर्ड सरकारी चिकित्सक की पत्नी से 49 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए थे। इस संबंध में तेजेश कुमार निवासी नगला धीर द्वारा थाना सिरसागंज में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह की टीम ने आरोपी राजदीप और संदीप कुमार को नगला राधे फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त राजदीप के खिलाफ फिरोजाबाद, इटावा और गाजियाबाद जिलों में धोखाधड़ी, कूटरचना, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 6 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, दूसरे आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ भी महिला थाना (फिरोजाबाद) और वर्तमान मुकदमे सहित दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभियुक्त राजदीप और संदीप कुमार ने साथियों संग मिलकर बुजुर्ग किसान की जगह फर्जी व्यक्ति खड़ा कर 2 अगस्त 2025 को फर्जी बैनामा कराया था। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। - चंचल त्यागी, सीओ सिरसागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed