फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad woman dies due to infection after abortion

Firozabad News: गर्भपात के बाद हुआ संक्रमण, फिरोजाबाद की महिला की मौत

Fri, 18 Aug 2023 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 18 Aug 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Firozabad woman dies due to infection after abortion

विज्ञापन
एटा। 15 दिन पूर्व फिरेाजाबाद की एक महिला ने गर्भपात कराया। इसके बाद संक्रमण से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन शहर के शिकोहाबाद रोड स्थित एक क्लीनिक पर ले गए। जहां भर्ती कर उसका उपचार किया गया। हालत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार की शाम मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई।


फिरोजाबाद जनपद के गांव टापे निवासी रामसेवक ने बताया कि गांव निवासी 34 वर्षीय तारावती ने 15 दिन पूर्व एक क्लीनिक पर गर्भपात कराया था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे लेकर एटा के शिकोहाबाद रोड पर संचालित एक क्लीनिक संचालक के पास गए। वहां पांच दिन भर्ती कर उपचार किया गया। बृहस्पतिवार की शाम हालत बिगड़ी तो क्लीनिक संचालक ने मेडिकल काॅलेज में रेफर कर दिया गया। जहां शाम करीब 6 बजे मौत हो गई। इसके बाद परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम के शव को लेकर गांव चले गए। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। कोई शिकायत भी नहीं आई है। मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed