{"_id":"600acfa18ebc3e340453afd6","slug":"firozabad-s-voter-list-is-final-firozabad-news-agr477483354","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 564 ग्राम पंचायतों में प्रधानों को चुनेंगे 13.09 लाख मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 564 ग्राम पंचायतों में प्रधानों को चुनेंगे 13.09 लाख मतदाता
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की 564 ग्राम पंचायतों के प्रधानों का चयन जिले के 13 लाख नौ हजार पांच सौ 79 मतदाता करेंगे। मतदाता सूची के शुक्रवार को फाइनल प्रकाशन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची पर आई आपत्तियों का निस्तारण होने के साथ 44 हजार युवा वोटर बढ़े हैं। जबकि 18 हजार के करीब नाम सूची से हटाए गए हैं। इस प्रकार से 26075 करीब मतदाताओं की और बढ़ोत्तरी हो गई है।
जिले की ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची का अनन्तिम प्रकाशन दिसंबर माह में होने के साथ ही तीन जनवरी तक दावे एवं आपत्ति का मौका गांव के मतदाताओं को आयोग ने दिया था। बीएलओ के द्वारा सभी नौ ब्लाकों से पांच तहसीलों में आपत्तियां एकत्रित की गई। इनका निस्तारण के बाद करीब 44 हजार नए वोटरों को सूची में शामिल किए जाने का काम हुआ है। करीब 18 हजार मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं। इसके बाद 26075 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। जिले की 564 पंचायतों में जहां अनन्तिम प्रकाशन के दौरान मतदाताओं की संख्या 12,83,504 थी लेकिन फाइनल प्रकाशन के दौरान संख्या बढ़कर 13,09,579 हो गई है।
ब्लाक कुल मतदाता
टूंडला 174279
नारखी 153503
फिरोजाबाद 178628
जसराना 102029
एका 148124
हाथवंत 125233
शिकोहाबाद 146503
मदनपुर 165061
अरांव 116219
कुल मतदाता-1309579
ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन 22 जनवरी को आपत्तियों का निस्तारण के साथ होगा। जिले में मतदाताओं की बढ़ोत्तरी के साथ मतदान केंद्रों का मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
अनिल कुमार मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत फिरोजाबाद।