फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad police encounter criminal Naresh

फिरोजाबाद एनकाउंटर: भाभी से शादी...बिजली मिस्त्री ऐसे बना अपराधी, पुलिस की गोली सीने के आरपार होने से गई जान

Mon, 06 Oct 2025 08:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 06 Oct 2025 08:49 PM IST
सार

पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की एक गोली ने अपराधी नरेश के सीने को भेद दिया था और वह पीठ से पार निकल गई, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली ने एक पसली को भी तोड़ा था।

विज्ञापन
Firozabad police encounter criminal Naresh
नरेश का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुजरात की जीके कंपनी के कर्मचारी से 2 करोड़ रुपये की लूट करने के मास्टरमाइंड नरेश उर्फ पंकज के पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने के बाद उसके गए जीवन से जुड़े कई किस्से पुलिस के सामने आए हैं। कभी गांव में बिजली उपकरण मिस्त्री का काम सीखने वाला नरेश, दिल्ली जाने के बाद अपराध की दुनिया में उतर गया था। मगर, उसका भी अंत वही हुआ जो जरायम पेशेवरों का होता है। पुलिस की एक गोली ने उसके आपराधिक अध्याय का अंत कर दिया।
विज्ञापन

 
नरेश की मौत की खबर पाकर उसके पिता भूदेव शर्मा उर्फ भूरी निवासी अरनी, खैर, अलीगढ़ अपने दामाद और गांव के एक परिचित के साथ फिरोजाबाद आए। बेटे के शव को देख वह फूट-फूटकर रोने लगे। रुंधे गले से पुलिस को बताया कि उनके पांच बेटों में से बड़े बेटे रिंकू की सड़क हादसे में पहले ही मौत हो चुकी है। छोटे बेटे भी शराब का सेवन करते हैं। उन्होंने बताया कि नरेश, दिल्ली में बिजली मिस्त्री का काम करने गया था। 
विज्ञापन


 

मगर, वहां गलत संगत में पड़कर उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा और पहली बार गाजियाबाद जेल में बंद हुआ। गाजियाबाद जेल में ही उसने अपना गैंग बनाया और अपराध को अंजाम देने लगा। भूदेव शर्मा बताते हैं कि बेटे नरेश को काफी समझाया था। बड़े बेटे की मौत के बाद उसकी पत्नी की शादी नरेश से इसलिए कराई थी, ताकि नरेश सुधर जाए। मगर, वह अपराध के रास्ते से वापस नहीं लौटा।

 

ये आया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट सामने आई। इसके अनुसार मुठभेड़ के दौरान पुलिस की एक गोली ने अपराधी नरेश के सीने को भेद दिया था और वह पीठ से पार निकल गई, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली ने एक पसली को भी तोड़ा था। साथ ही गोली ने उसके दिल को भी नुकसान पहुंचाया, जिसके कारण उसके मुंह से भी खून निकला था। अत्याधिक रक्तस्राव भी मौत का कारण रहा।

 
विज्ञापन

शव लेने आए परिजन, कड़ी सुरक्षा में रखा गया
पोस्टमार्टम के बाद नरेश उर्फ पंकज का शव उसके पैतृक गांव अरनी, थाना खैर, जनपद अलीगढ़ ले जाया गया। शव को लेने के लिए उसके पिता, बहनोई और गांव के एक परिचित फिरोजाबाद आए थे, जिन्हें पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में रखा और कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया।

 

अय्याशी में उड़ाया अपराध से कमाया पैसा
पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि नरेश ने अपराध से कमाए पैसे को अय्याशी में उड़ाया। उसने जमीन या जायदाद बनाने जैसे स्थायी निवेश नहीं किए थे। इधर, पुलिस के अनुसार, नरेश ने अलीगढ़ में कभी कोई अपराध नहीं किया था। गांव वालों को भी उसके अपराधी बनने की जानकारी नहीं थी।

ये भी पढ़ें-मूर्ति विसर्जन हादसा: उटंगन नदी में वीनेश के बाद ओकेश का भी मिला शव...अब तक नदी में मिली आठ लाशें, चार लापता
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed