फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad police arrested main accused in Chutku murder case

छुटकू हत्याकांड: गाली-गलौज से नाराज होकर घोंटा था गला...फिरोजाबाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा; दो अन्य साथी फरार

Sun, 21 Dec 2025 09:47 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 21 Dec 2025 09:47 PM IST
सार

फिरोजाबाद में थाना एका पुलिस और सर्विलांस टीम ने प्रेमशंकर उर्फ छुटकू हत्या मामले की गुत्थी सुलझाई। मुख्य आरोपी क्षेत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य साथी फरार हैं। 
 

विज्ञापन
Firozabad police arrested main accused in Chutku murder case
मुख्य आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना एका पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रेमशंकर उर्फ छुटकू हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या में शामिल मुख्य आरोपी क्षेत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो अन्य साथी अभी फरार हैं।

विज्ञापन


एसपी देहात अनुज चौधरी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आठ दिसंबर को नगला भारा निवासी प्रेमशंकर उर्फ छुटकू की हत्या कर दी गई थी। गिरफ्तार अभियुक्त क्षेत्रपाल (निवासी सुजायतपुर) ने पूछताछ में कबूला कि मृतक अक्सर शराब पीकर राहगीरों के साथ गाली-गलौज करता था। 
विज्ञापन


घटना वाले दिन भी प्रेमशंकर ने क्षेत्रपाल और उसके साथियों को भद्दी गालियां दी थीं। इसी बात से आक्रोशित होकर क्षेत्रपाल, विजेंद्र और गजराज ने मिलकर उसे पीटा और मफलर से गला घोंटकर उसकी जान ले ली। पुलिस फरार आरोपी विजेंद्र सिंह और गजराज की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसपी देहात ने विश्वास जताया है कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानवरों ने आंखें की थीं क्षतिग्रस्त
आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को गांव के पास खेतों में बने एक मंदिर की कोठरी में डाल दिया था। कई दिनों बाद शव न मिलने के कारण जानवरों ने मृतक की आंखें भी क्षतिग्रस्त कर दी थीं। प्रभारी निरीक्षक संजुल कुमार पांडेय ने टीम के साथ घेराबंदी कर क्षेत्रपाल को धारूपुल के समीप नहर की पटरी से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed