फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news wife death fallen by push

Firozabad News: पति द्वारा छत से फेंकी गई महिला की उपचार के दौरान मौत

Fri, 15 May 2026 02:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
firozabad news wife death fallen by push
फोटो नीतू का फाइल फोटो
खैरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव सिरमई में बीते शनिवार शाम को पति द्वारा छत से फेंकी गई विवाहिता ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में बुधवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस इस मामले में आरोपी पति को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब उसके खिलाफ हत्या जैसी संगीन धारा में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


वाकये के अनुसार, मक्खनपुर के नगला वाजदार निवासी 25 वर्षीय नीतू की शादी तीन वर्ष पूर्व सिरमई निवासी राहुल के साथ हुई थी। राहुल चूड़ी मजदूरी का काम करता है। शनिवार को गांव में दावत थी। दावत खाने के संबंध में ही दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर राहुल ने नीतू को छत से नीचे धक्का दे दिया।
विज्ञापन


मृतका के भाई सोनू ने पुलिस को बताया कि नीतू को छत से गिराने के बाद राहुल ने खुद उनकी मां कमलेश को फोन किया था। कहा था कि तुम्हारी बेटी को छत से गिराकर मार दिया है, अब आकर उसे यहां से ले जाओ। इस सूचना पर घबराए परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में नीतू को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाए, जहां से उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया था। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चार दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद बुधवार रात नीतू की मृत्यु हो गई। इधर, रविवार को ही नीतू के चाचा सर्वेश ने राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। खैरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास की धारा में जेल भेज दिया था। अब मौत के बाद मामले में हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। इधर, नीतू की मौत के बाद उसके डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे अंशुमान के सिर से मां का साया उठ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed