फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news tailer suspended

Firozabad News: अफसरों पर साजिश और उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले टेलर निलंबित

Fri, 13 Mar 2026 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
firozabad news tailer suspended
फिरोजाबाद। आयुध निर्माणी हजरतपुर (ओईएफ) के दो अधिकारियों पर पिछले दिनों न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर सीबीआई के नाम पर दबाव बनाने और महिला सहकर्मी के उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले टेलर रघुनंदन शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को रघुनंदन शर्मा के घर पर भी निलंबन का नोटिस चस्पा किया गया। उन पर अपनी शिकायत प्रक्रियात्मक तरीके से अपने इंचार्ज ऑफीसर को करने के बजाए सीधे उच्चाधिकारियों से करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के आयुध निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आयुध निर्माणी हजरतपुर में कार्यरत टेलर/एमसीएम रघुनन्दन शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आदेश में उल्लेख है कि यह कार्रवाई केंद्रीय सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली के तहत की गई है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय हजरतपुर रहेगा और वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
विज्ञापन




कर्मचारी ने दिया था कोर्ट में प्रार्थना पत्र

निलंबन से पूर्व पिछले दिनों रघुनंदन शर्मा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। इसमें उन्होंने दो उच्चाधिकारियों पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे। आरोप था कि अधिकारी अपनी निजी रंजिश साधने के लिए उन पर सीबीआई और एटीएस के सामने एक अन्य अधिकारी के विरुद्ध झूठी गवाही देने का दबाव बना रहे हैं। जब उन्होंने झूठी गवाही देने से मना किया, तो उन्हें गालियां दी गईं, जान से मारने की धमकी दी गई और नौकरी से निष्कासित करने का डर दिखाया गया। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया था कि उक्त अधिकारियों ने एक महिला कर्मचारी का भी मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का प्रयास किया। रघुनन्दन शर्मा ने कोर्ट को बताया था कि उन्होंने इस घटना की शिकायत थाना टूंडला में भी की थी। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। रघुनंदन ने कोर्ट से अपील की थी कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




निर्माणी परिसर में तनाव का माहौल

एक तरफ विभाग द्वारा कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई और दूसरी तरफ कर्मचारी द्वारा लगाए गए गंभीर आपराधिक आरोपों ने निर्माणी के भीतर तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed