{"_id":"68b8ab89c3fa17b0f70965ab","slug":"firozabad-news-tablate-distribution-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-155434-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जिले के 21 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को मिलेगा एक-एक टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जिले के 21 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को मिलेगा एक-एक टैबलेट
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विद्यालयों की सुचारू रूप से मॉनिटरिंग करने और पठन-पाठन में सहयोग के लिए प्रत्येक राजकीय माध्यमिक विद्यालय को एक-एक टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा। जिले के 21 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को यह टैबलेट मिलेगा। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं का समय-समय पर आंकलन किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए तमाम प्रयास किया जा रहा है। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जहां राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है वहीं छात्रों को तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कई विद्यालयों में आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास संचालित की जा रही है। जिले में 22 राजकीय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कालेज संचालित हैं। राजकीय विद्यालय रामदासपुरा का यूडाइस में देरी होने की वजह से इसका टेबलेट नहीं आ सका है। इसी क्रम में अब इन विद्यालय को एक-एक टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा। इसका प्रयोग विद्यालय के अकादमिक कार्यों के लिए किया जाएगा। इससे इतर गैर शैक्षणिक कार्यों के लिए इसका प्रयोग नहीं किया जाएगा। एकेडमिक कार्यों के अलावा टैबलेट का प्रयोग नहीं किया जाएगा। टैबलेट के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग सॉफ्टवेयर जैसे यू-ट्यूब लाइव, जूम सेशन, वेबिनार से दूरस्थ शिक्षा के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र यादव ने बताया कि टैबलेट के माध्यम से छात्र-छात्राओं का समय-समय पर आंकलन किया जाएगा। दीक्षा पर उपलब्ध डिजिटल शिक्षण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित कराया जाएगा। इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक का निर्देश पत्र प्राप्त हुआ है। इस पत्र में जिला समन्वयक, संबंधित प्रधानाचार्य और शिक्षकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।