फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news sir survay

एसआईआर : जिले में 95 प्रतिशत तक काम पूरा

Fri, 05 Dec 2025 01:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
firozabad news sir survay
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। जिले में चार दिसंबर तक एसआईआर का काम 95 प्रतिशत तक पहुंच गया। प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान 49635 मृतकों के भी नाम मतदाता सूची में शामिल कर दिए गए थे। हालांकि इस सूची का दोबारा से सत्यापन भी कराया जाएगा। जिला प्रशासन की दोपहर दो बजे तक की रिपोर्ट पर यदि गौर करें तो जिले के 19 लाख 2012 मतदाताओं में से 1789437 मतदाताओं का प्रगाढ़ पुनरीक्षण कर लिया है। करीब एक लाख 13 हजार के करीब वोटरों का सत्यापन होना अभी शेष है।
विधानसभा निर्वाचक नामावली का प्रगाढ़ पुनरीक्षण की अंतिम तिथि वैसे तो आयोग ने चार दिसंबर तय की थी। लेकिन चार दिसंबर तक जिले में 95 प्रतिशत के करीब मतदाताओं का सत्यापन कर लिया गया है। लेकिन दोपहर दो बजे तक 94.08 प्रतिशत तक पुनरीक्षण हुआ था शाम तक यह आंकड़ा 95 प्रतिशत के करीब पहुंच गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बीएलओ की टीमें गली मोहल्लों में दौड़ लगाती दिखाई दी। अब जो फार्म भरने से बच गए उनको ही खोजना बीएलओ काफी चुनौती भरा कदम है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट में देखे तो करीब चार लाख 82903 वोटर ऐसे हैं जिनकी मेपिंग नहीं हो सकी है। पांच लाख 68,549 वोटर तो ऐसे हैं जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में भी शामिल थे। जबकि चार लाख 43945 मतदाताओं के परिवार एवं रिश्तेदारों से मैंपिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed