फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news shikhoabad murder report

Firozabad News: विवाहिता की मौत में पति पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Thu, 04 Sep 2025 02:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
firozabad news shikhoabad murder report
शिकोहाबाद। विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के भाई ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मानसी उर्फ तृप्ति का विवाह धोबी गली निवासी सचिन उर्फ सन्नी के साथ वर्ष 2022 नवंबर को हुआ था। सचिन आईसीआईसीआई बैंक में कैशियर के पद पर आगरा में तैनात हैं। मृतिका के भाई शुभम श्रीवास्तव निवासी रतनपुर कॉलोनी पनकी, जनपद कानपुर ने बहन की मौत का आरोप अपने जीजा सचिन पर लगाते हुए शिकोहाबाद पुलिस को बीते मंगलवार को तहरीर दी थी। आरोप था कि आरोपी पति पीड़ित की बहन को शराब पीकर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारता-पीटता था। आगरा में विवाहिता की मौत हो गई थी जिसके शव को बीते मंगलवार को शिकोहाबाद की धोबी गली लेकर आया था। उस दौरान विवाहिता के मायका पक्ष के लोग भी वहां आ गए थे। जिन्होंने आरोपी पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मृतका के भाई शुभम श्रीवास्तव की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर क्राइम ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed