फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news road accident 3 death

Firozabad News: टोल पर खड़ी पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत, 16 घायल

Fri, 04 Sep 2026 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
firozabad news road accident 3 death
सिरसागंज। हादसे में दुर्घटना के बाद फरार हुआ ट्रक चालक
सिरसागंज/सैफई (इटावा)। गुराऊ टोल प्लाजा के पास सोमवार देर रात राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे श्रद्धालुओं की खड़ी पिकअप में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में इटावा निवासी शैलेंद्र (32), शारदा देवी (41) और सुभाष चंद्र (50) की मौत हो गई और 16 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इटावा जिले के थाना बसरेहर क्षेत्र के गांव शंकरपुर व थाना चौबिया क्षेत्र के गांव लुकुटपुर व नगला खेमी के लगभग छह परिवारों के 19 लोग सोमवार रात पिकअप में सवार होकर राजस्थान के गोगामेड़ी में आयोजित मेले में शामिल होने जा रहे थे। सोमवार देर रात करीब 11:40 बजे जैसे ही पिकअप सिरसागंज थाना क्षेत्र में गुराऊ टोल के पास पहुंची, चालक ने फास्टैग लगवाने के लिए गाड़ी को हाईवे के किनारे रोक दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप में भीषण टक्कर मार दी, जिससे पिकअप सड़क पर पलट गई और श्रद्धालु उसके नीचे दब गए। हादसे में शैलेंद्र निवासी शंकरपुर, शारदा देवी निवासी लुकुटपुर और सुभाष चंद्र निवासी नगला खेमी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सिरसागंज थाना पुलिस और एनएचएआई की राहत टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी 16 घायलों को तत्काल उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटले लगाकर भरी गई थीं सवारियां, चालक फरार
दुर्घटना में मृतक शैलेंद्र के परिजन बलवीर, अनीशा देवी, जयपाल, सनी, अवनीश, अनीता, गिरजेश तथा मृतका शारदा के पति प्रमोद सहित सर्वेश कुमारी, लवली, महीपाल, शशि, उदयवीर और कमलेश आदि घायल हुए हैं। सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि पिकअप में पटले लगाकर क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई गई थीं। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

सिरसागंज। हादसे में दुर्घटना के बाद फरार हुआ ट्रक चालक

सिरसागंज। हादसे में दुर्घटना के बाद फरार हुआ ट्रक चालक

सिरसागंज। हादसे में दुर्घटना के बाद फरार हुआ ट्रक चालक

सिरसागंज। हादसे में दुर्घटना के बाद फरार हुआ ट्रक चालक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed