फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news rare operation

Firozabad News: सिजेरियन के पुराने घाव में बना भ्रूण मेडिकल कॉलेज की टीम ने बचाई जान

Fri, 06 Feb 2026 03:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
firozabad news rare operation
फोटो 22, ऑपरेशन करते चिकित्सक। स्रोत: मेडिकल कॉलेज
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग में दुर्लभ मामला सामना आया है। 40 वर्षीय महिला के गर्भ सामान्य रूप से बच्चेदानी में न होकर पूर्व में हुए सिजेरियन ऑपरेशन के पुराने घाव में ठहरा हुआ था, जिससे महिला की जान को गंभीर खतरा बना हुआ था। स्त्री रोग विभाग की टीम ने ऑपरेशन कर महिला की जान बचा ली।
विज्ञापन

महिला के दो बच्चे सिजेरियन से हुए थे। सिजेरियन के घाव में महिला को गर्भ ठहर गया। वह करीब दो महीने की गर्भवती थी। महिला की हालत बिगड़ने लगी। क्योंकि भ्रूण गर्भ में नहीं था। महिला की हालत नाजुक होने पर उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर आपात उपचार शुरू किया गया। स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डा. प्रेरणा जैन के नेतृत्व में डाॅ. शिप्रा और डाॅ. दिव्या चौधरी की टीम ने समय रहते ऑपरेशन कर महिला की जान बचा ली। डाॅ. प्रेरणा जैन ने बताया कि इस स्थिति में गर्भाशय के पुराने ऑपरेशन के निशान में भ्रूण ठहर जाता है, जिससे गर्भाशय फटने और अत्यधिक रक्तस्राव का खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि सिजेरियन प्रसव की संख्या बढ़ने के कारण ऐसे मामलों में वृद्धि हो रही है, इसलिए गर्भधारण के शुरुआती समय में जांच बेहद जरूरी है। प्राचार्य डाॅ. योगेश सिंघल ने बताया इसे रप्चर्ड एक्टोपिक प्रेगनेंसी कहते हैं। सर्जरी नहीं होने पर गर्भवती मिहला की जान का खतरा रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed