फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news rain peper crop destroyed

Firozabad News: बारिश ने बिगाड़ दी मिर्च की फसल की सेहत

Thu, 04 Sep 2025 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
firozabad news rain peper crop destroyed
मिर्च के खेत में भरा बारिश का पानी। संवाद
फिरोजाबाद। लगातार बारिश ने जिले के नारखी, टूंडला एवं हाथवंत ब्लाक के आठ हजार से अधिक मिर्च उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी। मिर्च की फसल में लगातार जलभराव होने के कारण ढाई लाख प्रति किलोग्राम बीज वाली मिर्च की फसल का पौधा पीला पड़ना प्रारंभ हो गया। मौसम में सुधार नहीं हुआ तो फिर मिर्च उत्पादक किसानों को कड़ी चपत लगेगी। किसान पानी की निकासी करने में जुट गए हैं। किसानों की मानें तो मिर्च की फसल को धूप की जरूरत है। अन्यथा 25 से 30 प्रतिशत तक पौधे प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

जिला मिर्च उत्पादन का हब बन गया है। मिर्च ने नारखी क्षेत्र के किसानों की तकदीर बदलने का काम किया। लाभकारी फसल होने का परिणाम है कि इससे टूंडला एवं हाथवंत ब्लाक के किसानों ने भी रोपना शुरू कर दिया। दो से ढाई लाख रुपया प्रति किलोग्राम मिलने वाले मिर्च की फसल में अच्छी खासी लागत किसानों को लगानी पड़ती है। यदि मौसम साथ दे तो पैदावार ठीक होती है। पिछले तीन दिनों से लगातार आसमान में घटाएं घिरनी के साथ झमाझम बारिश ने मिर्च उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी। क्योंकि खेतों में नमी खत्म नहीं हो पा रही है। किसानों का कहना है कि अत्यधिक नमी होने के कारण मिर्च के पौधे में (जड़) में विल्ट बैक्टीरिया सक्रिय हो जाता है। इससे जड़ काली पड़ने के साथ पौधा खत्म होना शुरू हो जाता है। दूसरा फ्यूजेरियम बैक्टीरिया ऊपरी सतह पर लगने के कारण यह भी प्रभावित करता है। इससे पौधा पीला पड़ना शुरू हो जाता है। धूप निकले तो इसका प्रभाव कम हो जाता है। इसके कारण नुकसान होने का संकेत मिलना प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन


जिले में मिर्च का क्षेत्रफल-12 हजार हेक्टेयर
किसानों की संख्या आठ हजार के करीब
उत्पादन करने वाले क्षेत्र-नारखी,टूंडला एवं हाथवंत

बोले किसान...
-पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश के कारण मिर्च की फसल में नुकसान होना प्रारंभ हो गया है। पौधा पीला पड़ने के साथ जड़ खराब होना प्रारंभ हो गई है यदि एक दो दिन मौसम साफ नहीं हुआ तो 20 से 30 प्रतिशत फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश प्रताप सिंह बूली गढ़ी हंसराम
-मिर्च की फसल में जलभराव के साथ अत्यधिक नमीं होने के कारण मेरी मिर्च की फसल पीली पड़ना प्रारंभ हो गई है। इससे काफी नुकसान होगा। मौसम साफ नहीं हुआ तो हम सभी मिर्च उत्पादकों को काफी नुकसान होगा।

टीटू नारखी

-किसान मिर्च की फसल में पानी नहीं भरने दें। मौसम खुलने पर कीटनाशी एवं फफुंदनाशी दवा का छि़ड़काव करें। इसके साथ जिस पौधे में फूल आने लगा है उसमें गोजरेज डबल दवा या प्लानोफिक्स दवा का छिड़काव करें।
डा. सुभाषचंद्र शर्मा, उद्यान वैज्ञानिक फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed