फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news police encounter

Firozabad News: मोबाइल लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

Wed, 07 Feb 2024 01:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
firozabad news police encounter
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में तीन दिन पूर्व एडीजीसी के भतीजे से मोबाइल लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने मंगलवार दोपहर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया है। उसके पास से चोरी और लूट के 11 मोबाइल, बाइक और अवैध असलहा बरामद हुआ है। घनी आबादी वाले क्षेत्र में दिनदहाड़े बदमाश से मुठभेड़ होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मोहल्ला सरस्वती नगर निवासी संजीव शर्मा एडीजीसी के भतीजे शुभांशु शर्मा से फिरोजाबाद महोत्सव में जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा था। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। मंगलवार को बदमाश की लोकेशन पुलिस को जैन नगर में मिली। पुलिस ने बदमाश का घेराव किया। तभी बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि पुराना थाना रामगढ़ के पास के निवासी फैजान को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। जानकारी पर एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र, थाना रसूलपुर प्रभारी भगवत सिंह, उत्तर थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित, दक्षिण प्रभारी संजय पांडेय, एसओ लाइनपार वैभव सिंह मौके पर आ गए।
विज्ञापन


नंबर प्लेट पर लगा रखी है चुंबक
बदमाश लूट, छिनैती और चोरी की वारदात को अंजाम देने में माहिर हैं। बदमाश के पास से मिली बाइक की नंबर प्लेट पर के ऊपर एक चुंबक लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद नंबर प्लेट को ऊपर कर दिया करते थे। जिससे नंबर प्लेट चुंबक से छिपक जाती थी। उसके बाद नंबर दिखाई नहीं देता था। नंबर प्लेट पर आहट भी लिखा पाया गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन


वर्जन
थाना उत्तर पुलिस ने लूट और छिनैती करने वाले बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके पास से 11 मोबाइल, बाइक और अवैध असलहा बरामद किया है। उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सर्वेश कुमार मिश्र, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed