फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news police attack

Firozabad News: पुलिस टीम को घेरकर पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल, दो गिरफ्तार

Fri, 13 Mar 2026 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
firozabad news police attack
फोटो 301 सिरसागंज के नगला खरी में पथराव से क्षतिग्रस्त हुई पुलिस की गाड़ी। संवाद 
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। एक महिला की तहरीर पर बुधवार रात जांच के लिए गांव नगला खरी पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और सरकारी जीप क्षतिग्रस्त हो गई। सिरसागंज थाना पुलिस ने दो आरोपियों रामवीर और विकास को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब 11 बजे नगला खरी निवासी अनिल शर्मा की पत्नी सुनीता ने पुलिस को तहरीर दी कि पति और ससुराल पक्ष के लोग उसके पिता व भाई के साथ मारपीट कर रहे हैं और फायरिंग भी की गई है। इस गंभीर शिकायत की जांच करने जब चौकी कठफोरी से पुलिस टीम अनिल के पास पहुंची और पूछताछ शुरू की तो वहां मौजूद लोग विरोध करने लगे। माहौल बिगड़ता देख पुलिसकर्मियों ने चौकी प्रभारी को सूचना दी।
विज्ञापन

जब चौकी प्रभारी अतिरिक्त फोर्स के साथ गांव पहुंचे तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेरकर पथराव शुरू कर दिया। हमले में पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए और सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस पथराव में कांस्टेबल संदीप और रियाज जख्मी हो गए, जिन्हें रात में ही सिरसागंज सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





पुलिस टीम पर हमले की खबर मिलते ही सिरसागंज थाना प्रभारी वैभव प्रताप सिंह भारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने गांव में दबिश देकर मौके से दो आरोपियों रामवीर और विकास को दबोच लिया। इनके पास से कारतूस के दो खोखे भी बरामद हुए। पुलिस ने इस मामले में 8 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।





वर्जन
सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं, जिनकी जांच की जा रही है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
- अनिवेश सिंह, सीओ, सिरसागंज

फोटो 301 सिरसागंज के नगला खरी में पथराव से क्षतिग्रस्त हुई पुलिस की गाड़ी। संवाद 

फोटो 301 सिरसागंज के नगला खरी में पथराव से क्षतिग्रस्त हुई पुलिस की गाड़ी। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed