फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news newlyborn child

Firozabad News: अपनों ने ठुकराया, आरोपी के परिवार ने भी झाड़ा पल्ला

Fri, 06 Feb 2026 02:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
firozabad news newlyborn child
फिरोजाबाद। थाना नगला खंगर क्षेत्र में एक विवाहित पड़ोसी की हवस का शिकार बनी किशोरी के मां बनने के मामले में अब मानवीय संवेदनाएं भी दम तोड़ती नजर आ रही हैं। मैदान में लावारिस फेंकी गई नवजात बालिका को न तो पीड़िता के परिजन अपनाने को तैयार हैं और न ही आरोपी का परिवार उसे स्वीकार कर रहा है।
विज्ञापन

1 फरवरी को प्लास्टिक की पन्नी में बंद कर मैदान में फेंकी गई नवजात बच्ची फिलहाल मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसकी देखभाल कर रही है, लेकिन उसकी सुरक्षा और भविष्य को लेकर अब बड़ा कानूनी सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से संपर्क किए जाने पर किशोरी (पीड़िता) के परिवार ने दो टूक कह दिया कि वे इस बच्ची को घर नहीं ले जाएंगे। वहीं, जेल में बंद आरोपी कन्हैया उर्फ रोहित के परिवार ने भी बच्ची को रखने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता और भविष्य में किसी भी कानूनी पेच से बचने के लिए पुलिस अब वैज्ञानिक साक्ष्यों का सहारा लेगी।
इंस्पेक्टर के अनुसार बच्ची और आरोपी के बीच संबंध स्थापित करने के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस जल्द ही पॉक्सो कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर डीएनए सैंपल लेने की अनुमति मांगेगी। यह रिपोर्ट मुकदमे में आरोपी को सजा दिलाने के लिए सबसे अहम सबूत साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed