फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news murderder accused arrested

Firozabad News: गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी 20 साल बाद हुआ गिरफ्तार

Thu, 08 Feb 2024 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
firozabad news murderder accused arrested
फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस के सहयोग से गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को 20 साल के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पिता की मौत का बदला लेने के लिए युवक की हत्या की थी। इसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी की तलाश काफी समय से की जा रही थी। सिरसागंज थाना क्षेत्र में 2004 में जगदीश नामक व्यक्ति की हत्या करने वाले आरोपी सराय अकरवरपुर निवासी जितेंद्र उर्फ करूआ को करहल तिराहे से पुलिस ने एसओजी प्रभारी अनुज राणा और सर्विलांस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में हत्या करने का कारण सामने आया कि आरोपी के पिता रनवीर सिंह की हत्या 1999 में जगदीश ने 11 अन्य लोगों के साथ मिलकर की थी। जिसके बाद आरोपियों को सजा भी हो चुकी है। जेल से छूटने के बाद पिता की मौत का बदला लेने के लिए आरोपी ने जगदीश की मौका पाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद पुलिस से बचने के लिए अहमदाबाद, बनारस, आगरा और सूरत छिपता रहा था। पुलिस ने सुरागकशी के बाद उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से अवैध असलाह बरामद हुआ है।
विज्ञापन


थाना सिरसागंज, एसओजी और सर्विलांस ने कार्रवाई करते हुए हत्या करने के मामले में फरार आरोपी को 20 साल बाद गिरफ्तार किया है।
-कुमार रणविजय सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed