फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news medical collage postmartom

Firozabad News: मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञों की निगरानी में पोस्टमार्टम के आदेश

Fri, 27 Feb 2026 01:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
firozabad news medical collage postmartom
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम गृह की व्यवस्था में बदलाव की तैयारी है। शासन स्तर से निर्देश प्राप्त होने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विभाग को सौंपे जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। हालांकि मौजूदा स्टाफ की कमी के चलते व्यवस्था लागू करने में दिक्कतें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

अब तक पोस्टमार्टम कार्य स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से संचालित हो रहा था जिसके तहत सीएचसी और पीएचसी के चिकित्सकों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई जाती थी। ब्लॉक स्तर के डॉक्टरों को अपनी ओपीडी और अन्य जिम्मेदारियों के साथ मेडिकल कॉलेज आकर पोस्टमार्टम करना पड़ता था। इससे प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ता था। शासन के निर्देशानुसार अब यह जिम्मेदारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंपी जानी है। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार फॉरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञ के निर्देशन में जूनियर डॉक्टर पोस्टमार्टम करेंगे। लेकिन मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभागाध्यक्ष ने मौजूदा स्टाफ की उपलब्धता को लेकर असमर्थता जताई है। इस संबंध में प्राचार्य की विभागाध्यक्ष से वार्ता जारी है और स्टाफ की स्थिति को देखते हुए आगे की रणनीति तय की जाएगी। प्राचार्य डाॅ. योगेश गोयल ने बताया कि पोस्टमार्टम व्यवस्था को लेकर शासन से निर्देश प्राप्त हुए हैं। फोरेंसिक विभागाध्यक्ष से बातचीत चल रही है, लेकिन वर्तमान स्टाफ की स्थिति को लेकर उन्होंने असमर्थता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed