फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news medical collage beds increased

Firozabad News: मेडिकल कॉलेज में बढ़े 108 पलंग, अब 584 मरीज हो सकेंगे भर्ती

Sun, 11 Jun 2023 12:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
firozabad news medical collage beds increased
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित होने के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा हो रहा है। मौसमी बीमारियां बढ़ने पर मरीजों की भरमार होने के कारण पलंग फुल हो जाते थे। एक पलंग पर दो-दो मरीज भर्ती करने की स्थिति बन जाती थी। अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने विभिन्न विभागों में 108 पलंग की वृद्धि कर दी है। अब 584 पलंग पर मरीजों का इलाज हो सकेगा।मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ने के साथ मरीजों की संख्या में दो से तीन गुना वृद्धि हुई है। मेडिसन विभाग में जहां आईसीयू की सुविधा शुरु हुई है। वहीं, स्त्री रोग विभाग में सिजेरियन प्रसव बढ़ गए हैं। यानि स्वास्थ्य सेवाओं पर फिर से मरीजों का भरोसा जागा है। मेडिकल कॉलेज के अलग-अलग 11 विभागों में अभी 476 पलंग थे। मरीजों की संख्या देखते हुए 108 पलंग बढ़ा दिए हैं। इसमें मेडिसन विभाग में 80 पलंग से 128 पलंग कर दिए हैं। इसी विभाग में डायलिसिस के 20 और एमआईसीयू के 10 पलंंग अतिरिक्त किए हैं। वहीं, बाल रोग में 60 पलंग से बढ़ाकर 94 की सुविधा कर दी गई है। इसी तरह अन्य विभागों में भी पलंग बढ़ाए गए हैं। अब 584 मरीज अस्पताल में भर्ती किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

इन विभागों में हैं इतने पलंग
- जनरल मेडिसन विभाग- 128
- एमआईसीयू- 128
- डायलिसिस-20
- चर्म रोग विभाग- 10
- मनोरोग विभाग- 10
- जनरल सर्जर विभाग- 103
- नेत्र रोग विभाग- 10
- आपातकालीन विभाग- 17
- स्त्री रोग विभाग-100
- बाल रोग विभाग-94
- टीबी विभाग-22
- कान, नाक, गला रोग विभाग-10
- हड्डी रोग विभाग- 50
क्या कहते हैं प्राचार्य
- मेडिकल कॉलेज में पहले 476 पलंग थे। मरीजों का मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं पर भरोसा जागा है। एमसीआई के मानक भी पूरे करने के लिए 108 पलंग और बढ़ा दिए हैं। यानि मेडिकल कॉलेज में 584 पलंग की सुविधा कर दी है। दिसंबर तक दो सौ शैय्या अस्पताल भी शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डा. बलवीर सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
----
दिसंबर तक शुरु होगा 90 पलंग का आईसीयू, 110 का जनरल वार्ड
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज में अभी और सुविधाओं में इजाफा होना है। गंभीर मरीजों के लिए 90 पलंग का आईसीयू, 110 पलंग का जनरल वार्ड तैयार होगा। इसके लिए 200 शैय्या अस्पताल की बिल्डिंग का निर्माण पूरा हो गया है। इसमें मशीनों की स्थापना और अन्य कार्य शेष रह गए हैं। प्राचार्य के मुताबिक, 200 पलंग का यह नया वार्ड दिसंबर माह तक शुरु करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed