{"_id":"68cc642b5faea16fda0d6432","slug":"firozabad-news-lady-died-during-dilevery-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-156450-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: प्रसव के दौरान रक्तस्राव होने से हुई महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: प्रसव के दौरान रक्तस्राव होने से हुई महिला की मौत
विज्ञापन
शिकोहाबाद। प्रसव पीड़ा से पीड़ित एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। जिसे फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
शहर के शोभनपुर नगला ताल निवासी डॉली देवी (22) का विवाह कपिल के साथ लगभग दो वर्ष पूर्व हुआ था। बुधवार सुबह उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। इसके चलते परिजन ने उसे उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया था। प्रसव के दौरान उसे अधिक रक्तस्त्राव होने लगा था। जिसके चलते परिजन उसे उपचार के लिए आगरा रैफर कर दिया गया था। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने मृतका के मायका पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। मायका पक्ष शव का पोस्टमार्टम कराने की जिद पर अड़ गया। इसके चलते सूचना मिलने पर पहुंची शिकोहाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला का प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्त्राव हो गया था। इसके चलते उसकी मौत हो गई। मायका एवं ससुराल पक्ष शव को पोस्टमार्टम कराना चाहते थे। इसलिए शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा गया था।