फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news kabristan

Firozabad News: छारबाग कब्रिस्तान में शव दफनाने का विरोध, दुर्गंध और बाउंड्रीवॉल बनी वजह

Fri, 12 Dec 2025 02:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
firozabad news kabristan
फोटो 5छारबाग में गुस्साएं लोगों को समझाता पुलिस फोर्स। वीडियो ग्रैव - फोटो : संवाद
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के घनी आबादी वाले छारबाग इलाके में बृहस्पतिवार को कब्रिस्तान को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। स्थानीय लोगों ने कब्रिस्तान में शव दफनाने का कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि कब्रिस्तान में पहले दफनाए गए एक शव को कुत्तों की ओर से निकाल गया था, जिसके चलते पूरे इलाके में भयानक दुर्गंध फैल गई। इस दुर्गंध के कारण राहगीरों, विशेषकर महिलाओं का, वहां से गुजरना मुश्किल हो गया था। बृहस्पतिवार को जब कुछ लोग एक शव दफनाने के लिए कब्रिस्तान पहुंचे, तो आसपास के निवासियों ने विरोध शुरू कर दिया। मामले में तनाव इतना बढ़ गया कि विरोध कर रही एक महिला के साथ अभद्रता करने और उसे ईंट मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस, थानाध्यक्ष लाइनपार रमित कुमार आर्या के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बात करके मामला शांत कराया।
विज्ञापन




एक माह में बनेगी बाउंड्रीवॉल

कब्रिस्तान कमेटी के लोगों ने स्थानीय निवासियों को यह लिखित आश्वासन दिया कि वे एक महीने के भीतर कब्रिस्तान के चारों ओर बाउंड्रीवॉल (चहारदीवारी) का निर्माण करवाएंगे। थानाध्यक्ष लाइनपार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद मामला शांत हो गया है और शांति व्यवस्था बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed