फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firozabad news hotel manager case

Firozabad: होटल संचालक का शांतिभंग में चालान...पुलिस पर उठ रहे ये सवाल, जनप्रतिनिधि पर भी गंभीर आरोप

Sat, 14 Jun 2025 02:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 14 Jun 2025 02:28 PM IST
सार

होटल संचालक के आगरा जनपद के एत्मादपुर के पास से पकड़े जाने के बाद शांतिभंग में चालान किया जाना सवालों के कठघरे में है। होटल संचालक एवं एसडीएम के बीच गहमागहमी के बाद संचालक ने तहसील एवं पुलिस प्रशासन पर जनप्रतिनिधि के इशारे पर गलत आरोपों में जेल भेजे जाने का आरोप लगाया। इसका एक वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन
firozabad news hotel manager case
एसडीएम कोर्ट के बाहर पुलिस एवं तहसील प्रशासन पर आरोप लगाता आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिकोहाबाद में  प्रतापपुर चौराहे के समीप होटल एएस लग्जरी इन के संचालक अतुल सिकेरा को शुक्रवार को थाना शिकोहाबाद पुलिस ने शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। जिसको शाम पांच बजे करीब एसडीएम डॉ. गजेन्द्रपाल सिंह के कार्यालय में ले जाया गया। जहां एसडीएम ने आरोपी की जमानत को नामंजूर कर दिया। इसको लेकर एसडीएम एवं आरोपी के बीच नोंकझोंक हुई। आरोपी होटल संचालक ने न्यायालय के बाहर तहसील प्रांगण में लाइव वीडियो बनवाते हुए आरोप लगाया कि उसे एसओजी की टीम ने आगरा जनपद के एत्मादपुर के समीप से दो दिन पहले पकड़ा था। इसके बाद अब उसे गलत आरोपों में जनप्रतिनिधियों के इशारे पर एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन



जनप्रतिनिधि के घर के बाहर अभद्रता का आरोप
होटल संचालक को बीते बुधवार की रात एसओजी की टीम ने आगरा जनपद से पकड़ा था। अब उस पर आरोप है कि उसने शहर के एक जनप्रतिनिधि के घर के बाहर खड़े होकर अभद्रता की। इसका शिकायती पत्र भी पुलिस को मिला है। इसके बाद पुलिस उसे पकड़कर थाने लाई। इंस्पेक्टर शिकोहाबाद ने भी शिकायती पत्र मिलने की पुष्टि की है। जिसके आधार पर आरोपी का शांति भंग में चालान कर उसे जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस एवं एसओजी की कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन



एसडीएम डॉ. गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि हमारे यहां शांति भंग की धारा में चालान करके पुलिस ने पेश किया है। जिस पर आरोप था कि स्टेशन रोड पर पूर्व विधायक के घर के बाहर खड़े होकर हंगामा कर रहा था। किसी भी घटना को घटित कर सकता है। इन आरोपों में हमारे यहां चालानी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। जिसमें उसका मेडिकल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed