फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news glass factory fire

Firozabad News: ग्लास डेकोरेशन इकाई में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला

Sat, 02 Nov 2024 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
firozabad news glass factory fire
फिरोजाबाद। जलेसर रोड औद्योगिक आस्थान में बुधवार को देररात्रि भीषण आग लग गई। जानकारी होते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। ग्लास डेकोरेशन इकाई में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए जिले की नौ फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ एटा, मैनपुरी की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। करीब 20 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों कीमत के कांच व पैकेजिंग आयटम जल कर राख हो गए। जलेसर रोड स्थित औद्योगिक आस्थान स्थित मैसर्स लक्ष्मी ग्लास डेकोरेशन में आग लगने की घटना बुधवार देर रात्रि की है। कर्मचारी खुद बचाव को इकाई से बाहर की ओर निकल भागे। सूचना मिलने पर सीएफओ सतेद्र पांडे एवं अग्निशमन अधिकारी दुर्गेश कुमार फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इकाई में आगजनी के आग की विकरालता को देख कर अग्निशमन विभाग के अधिकारी हैरान रह गए। सीएफओ ने आनन-फानन में फिरोजाबाद, टूंडला, शिकोहाबाद के अलावा ऑडिनेंस फैक्टरी हजरतपुर से दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुला लिया। आग पर काबू नहीं होते देख तुरंत ही मैनपुरी और एटा जिले से भी फायर टेंडर मंगाए जाने के लिए भेज दिया। एटा और मैनपुरी के फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आ गई। इसके साथ जेसीबी मशीन के साथ नगर निगम के पानी के टैंकरों का भी सहयोग लेना प़ड़ा। करीब 20 घंटे चली कड़ी मशक्कत के बाद ग्लास डेकोरेशन इकाई में लगी आग पर काबू पाया जा सका। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सतेंद्र पांडे के अनुसार आग लगने के कारणों व कुल हानि का अभी आंकलन नहीं हो सका। ग्लास इकाई के मालिक शहर से बाहर हैं। उनके आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


दिवाली के पटाखों से लकड़ी की दुकान
फिरोजाबाद। बृहस्पतिवार की रात को ही थाना उत्तर क्षेत्र के राधास्वामी धर्मकांटा के पास स्थित शटरिंग की दुकान में आग लग गई। शटरिंग की दुकान से आग लगने की सूचना किसी ने डायल 112 पर दी। फायर विभाग को भी सूचना दी। क्षेत्रीय लोगों की मदद एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से आग पर काबू पाया जा सका। आग से दुकानदार को काफी नुकसान हो गया। (संवाद)
विज्ञापन


कोटला में अस्पताल परिसर में खड़ी कार में लगी आग
फिरोजाबाद। कोटला स्थित अस्पताल प्रांगण में खड़ी गाड़ी में बृहस्पतिवार की शाम को अचानक आग लग गई। सूचना देने के काफी देर तक फायर ब्रिगेड की गाडी मौके पर नहीं पहुंची। क्षेत्रीय नागरिकों ने सबमर्सिबल को चलाकर आग को बुझाई। इस दौरान कोटला चौकी का पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। आग के कारण गाडी जलकर खाक हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed