फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news gangajal

Firozabad News: हर घर पहुंचेगा गंगाजल, शहर के मुख्य नालों का होगा चौड़ीकरण

Sun, 07 Sep 2025 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
firozabad news gangajal
​कामिनी राठौर, महापौर।
फिरोजाबाद। स्मार्ट सिटी के वंचित क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल, मलिन बस्ती में अवस्थापना सुविधा और जलभराव की समस्या के निदान को प्रमुख नालों का चौड़ीकरण और नाली निर्माण आदि को धरातल पर लाने की कोशिशें निगम प्रशासन ने तेज कर दीं। नगर निगम की महापौर कामिनी राठौर की पहल पर निगम प्रशासन ने करीब 105 करोड़ की कार्ययोजना तैयार करके शासन को भेजी है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रही कांच नगरी की मलिन बस्तियों में नाली, सड़क से जुड़ीं दिक्कतों का समाधान होगा। शहर के आधा दर्जन वंचित इलाकों को जेड़ाझाल परियोजना से जोड़ते हुए स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने कवायद तेज होगी। महापौर कामिनी राठौर की पहल पर निगम की ओर से तैयार करीब 105 करोड़ की लागत वाली कार्ययोजना शासन को भेजी है। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत शासन को भेजी कार्ययोजना में बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या पर निगम का फोकस है। शहर के दो बड़े नालों का चौड़ीकरण के साथ ही कंक्रीट से ढका जाएगा। निगम सूत्रों के मुताबिक कार्ययोजना को शासन की हरी झंडी मिलने की पुख्ता उम्मीदें हैं। इसका प्रमुख कारण राजस्व वसूली में निरंतर प्रगति को माना जा रहा है। इसके चलते शासन स्तर पर कांचनगरी की निगम को अन्य महापालिका से उच्च रैकिंग में स्थान मिलना है।
विज्ञापन

-------
नगला बरी-आसफाबाद,सरक्यूलर रोड़ नाला का होगा,चौड़ीकरण-
शहर में जलभराव की समस्या का स्थाई निराकरण होगा। आने वाले 20 साल के दृष्टिगत जलभराव से मुक्ति को दुली मोहल्ला चौराहा से आगा साहब की मस्जिद तक मुख्य नाला का चौड़ीकरण व कवर्ड किया जाना है। इसके अलावा नगला बरी से आसफाबाद तक नाले को चौड़ा किया जाएगा। दोनों नालों के चौड़ीकरण व कंक्रीट के ढक्कन से ढ़कने को करीब 25 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
दो नये उत्सव भवन बनेंगे-
नगर निगम सूत्रों के अनुसार निर्बल व मध्यम आय वर्ग के लोगों को शादी-मांगलिक कार्यक्रम के लिए रियायती खर्च पर उत्सव भवन उपलब्ध कराए जाएंगे। करीब 10 करोड़ की लागत वाली योजना के लिये निगम ने भूमि चिह्निकरण का काम भी शुरू कर दिया है।
----
स्ट्रीट बेंडरों को स्थान होगा सुरक्षित-
शहर में पथ विक्रेताओं को भी कारोबार करने के लिये सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए शहर में दो स्थानों पर वैडिंग जोन बनाए जाएंगे। इस पर करीब पांच करोड़ की धनराशि खर्च होगी।
----
वंचित क्षेत्रों तक पहुंचेगा,स्वच्छ गंगाजल-
दतौजी,गणेशनगर, नगला पान सहाय, नगला भाऊ आदि कई क्षेत्रों को जेड़ाझाल परियोजना से जोड़ा जायेगा। इन इलाकों में नवीन पेयजल टंकी के अलावा सीडब्ल्यूआर तैयार किए जाएंगे। इसके लिये 25 करोड़ की कार्ययोजना बनी है।

-------
स्वच्छ पेयजल,जलभराव से मुक्त शहर निगम की प्राथमिकता है। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में समुचित व जनहित से जुड़ी करीब 105 करोड़ की कार्ययोजना शासन को भेज दी है। इसे जल्द स्वीकृति की उम्मीद है।
कामिनी राठौर महापौर, नगर निगम फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed