{"_id":"695eb0139c45bf5b850b6286","slug":"firozabad-news-fraud-blaim-bjp-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-164741-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गृहकर व जलकर की वसूली हजम कर गए पालिकाकर्मी, मंडलायुक्त से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गृहकर व जलकर की वसूली हजम कर गए पालिकाकर्मी, मंडलायुक्त से शिकायत
विज्ञापन
टूंडला। नगर पालिका परिषद में गृहकर और जलकर वसूली में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामनिवास उपाध्याय ने मंडलायुक्त से शिकायत कर पालिका कर्मचारियों की ओर से लाखों रुपये के राजस्व गबन का आरोप लगाया है।
भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामनिवास उपाध्याय ने मंडलायुक्त को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि नगर पालिका परिषद के एक कर्मचारी ने तीन वर्ष पूर्व गृहकर व जलकर की वसूली की थी। इसमें रसीद संख्या 121, 135, 141, 245, 317, 325, 340, 416, व वही संख्या 121, 135, 141, 245, 317, 325, 349, 410 जारी की गई थीं। इसके साथ ही एक अन्य पालिका कर्मचारी से संख्या 421, 279, 701 से कुल धनराशि दो लाख 79 हजार आठ सौ रुपये वसूले गए थे। जनता से गृहकर व जलकर की वसूली करने के उपरांत कर्मचारियों ने रसीद व धनराशि को जमा नहीं कराया गया था।
पालिका कर्मी अंकित जैन द्वारा दोनों की शिकायत तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी को की गई थी। शिकायत पर तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी ने दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था। साथ ही स्पष्टीकरण न देने पर ईओ ने वेतन जारी न करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके स्पष्टीकरण न देने पर तत्कालीन ईओ द्वारा दिए गए निर्देशों को ठंडे बस्ते में डाल दिया था, तथा पालिका को उक्त कर्मचारियों द्वारा की गई जनता से गृहकर व जलकर के लाखों रुपये की राजस्व हानि पहुंचाई गई थी। इसके साथ ही शिकायतकर्ता ने मंडलायुक्त से दोनों कर्मचारियों की जांच कराने की मांग की है।