फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news electric shock boy death

Firozabad News: खेत में लगे झटका तार के करंट से युवक की मौत

Wed, 04 Feb 2026 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
firozabad news electric shock boy death
शिकोहाबाद। खेत में आवारा पशुओं को रोकने के लिए लगाए गए झटका तारों की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। यह आरोप मृतक के पिता ने लगाया है। पीड़ित पिता ने थाना शिकोहाबाद में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मलिखानपुर निवासी अहिरवन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अनिल कुमार गत 23 जनवरी की शाम करीब 7 बजे खेत पर गया था। आरोप है कि खेत स्वामी राजवीर यादव ने अपने खेत की सुरक्षा के लिए खेत के चारों तरफ झटका तार लगा रखे थे। जब देर शाम तक अनिल कुमार घर नहीं लौटा तो परिजन खेत पर पहुंचे। जहां वह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। जिसे चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि झटका तारों से लगे करंट के कारण युवक की मौत हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed