फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news cemical theft

Firozabad News: चालक व ठेकेदार ने बेच दिया लाखों का सोडा एेश केमिकल

Fri, 12 Dec 2025 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
firozabad news cemical theft
टूंडला। मैक्स लोडर गाड़ी में लदे लाखों रुपये के सोडा एस केमिकल की बोरियों में से चालक व लेबर के ठेकेदार ने 150 बोरियों को रास्ते में ही बेच दिया। फैक्टरी मालिक ने चालक व ठेकेदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के राजा का ताल स्थित पंकज ग्लास वर्क्स लिमिटेड के स्वामी सोनिल जैन ने 12 लाख 15 हजार 872 रुपये की सोडा की बोरियां नौ दिसंबर को अशोक केमिकल फिरोजाबाद से खरीदी थी, जिन्हें मैसर्स टाटा कैमिकल आगरा द्वारा मैक्स लोडर से फैक्ट्री में भेजा गया था। फैक्ट्री पहुंचते ही लोड गाड़ी का कांटा कराया तो उसमें 50950 किलोग्राम बैठा, जबकि सप्लायर ने 800 बोरी सोडा एएसएच भेजा था। गाड़ी खाली कराने के उपरांत चालक व लेबर के ठेकेदार से गाड़ी में रखी बोरियों की गिनतियां कराई तो उसमें 150 सोडा की बोरियां कम बैठी।
विज्ञापन

गाड़ी में बोरियों के कम होने पर चालक व लेबर ठेकेदार फरार हो गए। सोनिल ने बताया कि चोरी हुईं बोरियों की कीमत करीब दो लाख 30 हजार रुपये थी। पीड़ित ने चालक व ठेकेदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed