फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news boy died colddrink

Firozabad News: कोल्ड ड्रिंक और नमकीन खाने के बाद 5 वर्षीय बालक अचेत, मौत

Fri, 07 Aug 2026 01:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
firozabad news boy died colddrink
शिकोहाबादफोटो-204-मृतक गोलू का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के प्रतापपुर जैन भट्टा स्थित गिहार बस्ती में बृहस्पतिवार दोपहर दुकान से खरीदकर कोल्ड ड्रिंक और नमकीन खाने के कुछ ही देर बाद 5 वर्षीय मासूम अचानक अचेत हो गया। परिजन उसे संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन


गिहार बस्ती निवासी विष्णु गिहार के तीन पुत्रों में सबसे बड़ा बेटा गोलू उर्फ कार्तिक (5) बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे पास ही की एक दुकान पर गया था। मृत मासूम की मां हिना ने बताया कि गोलू दुकान से कोल्ड ड्रिंक और नमकीन खरीदकर लाया था। सेवन करने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


घबराए परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत्यु के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। कोल्ड ड्रिंक और नमकीन का सैंपल लेने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed