फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news board meeting report

Firozabad News: नगर आयुक्त को ही पूर्व बोर्ड बैठक की रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं अधीनस्थ

Fri, 21 Aug 2026 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
firozabad news board meeting report
फिरोजाबाद। नगर निगम में आगामी बोर्ड बैठक को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। हालांकि, इस बीच पूर्ववर्ती बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णयों और जारी निर्देशों पर अमल न होने का मामला गरमा गया है। बीती 22 मार्च को हुई बोर्ड बैठक की अनुपालन आख्या जमा कराने में निगम के ही कई विभागों द्वारा की जा रही हीलाहवाली पर नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रस्तावित बोर्ड बैठक का एजेंडा तैयार करने से पहले नगर आयुक्त ने 22 मार्च को हुई पिछली बैठक के प्रस्तावों की प्रगति रिपोर्ट तलब की थी। लेकिन कई विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा समय पर आख्या न दिए जाने पर नगर आयुक्त ने सख्त नाराजगी जाहिर की है। सभी विभागाध्यक्षों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों के भीतर यदि अनुपालन आख्या प्रस्तुत नहीं की गई, तो संबंधित अधिकारियों व उत्तरदायी कर्मचारियों का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed