फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news bku mahashakti

Firozabad News: गेहूं का समर्थन मूल्य हो छह हजार,कर्ज होना चाहिए माफ -भाकियू महाशक्ति की महापंचायत में किसानों की गूंजी समस्याएं

Mon, 21 Sep 2026 02:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
firozabad news bku mahashakti
फिरोजाबाद। मक्खनपुर स्थित रायल कृष्णा गार्डन में भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) की महापंचायत में किसानों की फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने की मांग की गई। महापंचायत की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन

महापंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण किसान परेशान है। उन्होंने आलू का समर्थन मूल्य 2500 रुपया प्रति कुंतल किया जाए। गन्ना का समर्थन मूल्य सात सौ रुपया प्रति कुंतल करने एवं गेहूं का समर्थन मूल्य छह हजार रुपया प्रति कुंतल किए जाने की मांग की। उन्होंने किसानों का कर्ज माफ किए जाने की मांग की। इस मौके पर धर्मवीर उर्फ बबलू चौहान के नेतृत्व में सुकेंद्र सिंह यादव को संगठन का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया। राष्ट्रीय सचिव लखन सिंह भदौरिया ने कहा कि किसानों को खाद जरूरत के अनुरूप नहीं मिल रही है। आलू की फसल की बुबाई का समय आ गया है। डीएपी के लिए यदि किसान भटका तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सुखपाल सिंह,प्रमोद शर्मा,ठाकुर अरुण सिंह, ठाकुर रमेश पाल सिंह, मुस्तकीम,जावेद अहमद,कर्मवीर सिंह, रामअवतार सिंह, राकेश सिंह, सुरेशपाल सिंह,जीतपाल सिंह सहित काफी लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed