{"_id":"69308ef37afd2956c50923ea","slug":"firozabad-news-aciident-express-way-firozabad-news-c-169-1-mt11005-162187-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई
विज्ञापन
फोटो 26 आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में पलटी कार। संवाद
शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आगरा से कानपुर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को तत्काल सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि एक घायल को यूपीडा की एंबुलेंस द्वारा शिकोहाबाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के खंभा संख्या (पिलर नंबर) 52-700 के पास दोपहर लगभग 2 बजे हुई। कानपुर निवासी मुहम्मद इदरीश का परिवार आगरा में अपनी साली के यहां से वापस घर (कानपुर) जा रहा था। कार को इदरीश निवासी बाबू पुरवा, कानपुर का बेटा मुब्बासिर चला रहा था। पुलिस के अनुसार, कार अत्यधिक तेज रफ्तार में होना बताया गया है। हादसे में कार सवार कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें परिवार के मुखिया मुहम्मद इदरीश सहित उनकी पत्नी और साली शामिल हैं।
ये हुए घायल
मुहम्मद इदरीश
समसा बेगम
परवीन बेगम
सदर
कार चलाक मुब्बासिर