{"_id":"65c3e74ba509e2930d048217","slug":"firozabad-news-acid-attack-threat-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-117359-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शादी न करने पर युवती को एसिड अटैक की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शादी न करने पर युवती को एसिड अटैक की धमकी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के मुहल्ले की निवासी युवती की फेसबुक आईडी हैक कर उसकी बड़ी बहन के देवर द्वारा अश्लील पोस्ट भेजने का मामला सामने आया है। आरोपित ने युवती के मंगेतर के मोबाइल पर भी अश्लील पोस्ट भेजे। जिससे उसकी शादी टूट गई। अब आरोपी उससे शादी न करने पर एसिड अटैक या जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मंगलवार देर शाम दक्षिण थाने में प्राथमिकी लिखवाई है।
युवती ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी आईडी को उसकी बड़ी बहन के देवर रजत गुप्ता उर्फ बुलबुल निवासी पेमेश्वर गेट ने तीन महीने पहले हैक कर लिया था। इसके बाद वह वह उसे अश्लील पोस्ट भेज कर बदनाम करने लगा। उसकी शादी 26 फरवरी को होने वाली थी। आरोपी ने उसके मंगेतर के मोबाइल पर भी अश्लील फोटो भेजे। इस वजह से मंगेतर ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। युवती के अनुसार आरोपी युवक उसे फोन कर हमला कर मार डालने या एसिड अटैक करने की भी धमकी देता है। वह अपने साथ शादी करने का दबाव डालता है। इस कारण से वह डरी हुई है। घटना की वजह से वह आत्महत्या कर सकती है। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी लिख कर घटना की जांच की जा रही है।
-- -