फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news accident three injured

Firozabad News: अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार, तीन गंभीर घायल

Fri, 20 Mar 2026 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
firozabad news accident three injured
टूंडला। फतेहाबाद रोड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर भीकनपुर-बझेरा के निकट सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची थाना नगला सिंघी पुलिस ने फतेहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

घटना बुधवार रात्रि 10 बजे करीब की है। आगरा के फतेहाबाद अंतर्गत हनुमान नगर निवासी अनिल कुमार एटा रिश्तेदारी से लौट रहे थे। टूंडला में उनके साथी लक्ष्मन निवासी हनुमान नगर फतेहाबाद, आगरा टूंडला स्टेशन से टैक्सी चलाता है। रात्रि होने पर विनोद निवासी नगला केवल, एटा व अनिल कुमार निवासी वाजिदपुर फतेहाबाद, आगरा कार में सवार घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

तेज़ रफ्तार कार भीकनपुर बझेरा मोड़ के पास पहुंची तभी चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क किनारे नीचे खाई में जा गिरी। राहगीरों की सूचना पर थाना नगला सिंघी पुलिस पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला तथा उपचार के लिए फतेहाबाद अस्पताल भेज दिया। नगला सिंघी थाना प्रभारी पारुल मिश्रा ने बताया कि घायल कार सवारों के परिजनों को सूचना देते हुए उन्हें फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed