फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad: Massive fire at a grocery store and warehouse on Jalesar Road.

Firozabad: जलेसर रोड पर किराना स्टोर और गोदाम में लगी भीषण आग, सहमे हुए लोग सड़कों पर आए; परिजन सुरक्षित

Fri, 31 Jul 2026 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 31 Jul 2026 12:53 AM IST
सार

गनीमत यह रही कि आग विकराल रूप लेती, उससे पहले ही परिजन सुरक्षित बाहर निकल आए। 

विज्ञापन
Firozabad: Massive fire at a grocery store and warehouse on Jalesar Road.
भीषण आग और बुझाने की जद्दोजहद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना उत्तर क्षेत्र में जलेसर रोड की गली नंबर 3 के मोड़ पर स्थित उर्मिला किराना स्टोर व उसके गोदाम में बृहस्पतिवार देर रात भीषण आग लग गई। जिस परिसर में दुकान और गोदाम स्थित है, उसी में किराना स्टोर संचालक का परिवार भी निवास करता है। गनीमत यह रही कि आग विकराल रूप लेती, उससे पहले ही परिजन सुरक्षित बाहर निकल आए। 

विज्ञापन


आगजनी की इस बड़ी घटना के कारण आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों में खलबली मच गई और देर रात लोग अपने घरों को छोड़कर सड़क पर आ गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां (फायर टेंडर) मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। देर रात 1 बजे तक अग्निशमन कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन


घटनास्थल पर जुटी भीड़ को नियंत्रित करने और स्थिति संभालने के लिए सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह खुद मौके पर डटे रहे। सुरक्षा के मद्देनजर थाना उत्तर, रामगढ़, रसूलपुर और उत्तर, दक्षिण थानों का पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रारंभिक तौर पर आगजनी के पीछे शॉर्ट सर्किट को संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, मौके पर मौजूद सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद जांच की जाएगी, जिसके बाद ही हादसे के सटीक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed