फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad: Made a guarantor with fake documents, 4 people named including a police inspector

फिरोजाबाद : फर्जी दस्तावेजों से बना दिया जमानतदार, दरोगा सहित 4 नामजद

Thu, 12 Jun 2025 12:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Firozabad: Made a guarantor with fake documents, 4 people named including a police inspector
फिरोजाबाद। एक युवक को बिना पता चले आरोपी का जमानतदार बना डाला। मामले में जांच की तो पता चला कि उसका फर्जी आधार तैयार कागजात में दूसरे की फोटो लगाकर यह फर्जीवाड़ा किया गया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोर्ट में की। इस पर आरोपियों ने उसके साथ कोर्ट के बाहर मारपीट कर धमकाया और मामले में समझौता करा लिया। पीड़ित ने थाने और पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तब कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर मटसेना पुलिस ने मामले में दरोगा सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नारखी में गांव जाखई निवासी वेद प्रकाश ने बताया कि भूप सिंह निवासी नगला कूम, नारखी, रामसुमरिन उपनिरीक्षक थाना नारखी, महीपाल और वीरपाल निवासी नगला कूम थाना नारखी ने साजिश के तहत उसके फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक मामले में आरोपी अफजल उर्फ टुंडा का एक लाख रुपये जमानतदार बना दिया। कोर्ट से जारी नोटिस नारखी थाने से 6 अगस्त 2024 को मिली तो उसे इसकी जानकारी हुई। वहीं पीड़ित का कहना है उसने आरोपी की कभी कोई जमानत नहीं ली। अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में जाकर दस्तावेज की जांच की तो पता चला कि सभी कागजात व जमानत पर चस्पा फोटो व जमानत पर आधार कार्ड को देखा। तब पता चला कि उसके नाम से बनाए गए कागजातों पर उसके स्थान पर भूप सिंह निवासी नगला कूम थाना नारखी का फोटो चस्पा है।
विज्ञापन

पीड़ित के आधार कार्ड के स्थान पर धोखाधड़ी से तैयार किए गए फर्जी आधार कार्ड को लगाया गया है। साथ ही हस्ताक्षर की जगह पर भूप सिंह ने अपना फर्जी निशानी अंगूठा लगाया है। कागजात के सत्यापन तत्कालीन समय में नारखी थाने में तैनात उपनिरीक्षक रामसुमरिन से सांठ-गांठ कर तैयार किया गया था। इस पर पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। 18 नवंबर 2024 को मामले में सुनवाई कर आदेश होना था। न्यायालय के बाहर भूप सिंह व उसके साथी महीपाल व वीरपाल ने उसे पकड़ लिया। जान से मारने की धमकी देकर न्यायालय में ले गए और जबरन शिकायत वापस करवा ली। आरोपियों ने उसे दो दिन तक घर में बंद रखा। आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़ित ने थाने और पुलिस अधिकारियों से की शिकायत की। कार्रवाई न होने पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। तब कोर्ट के आदेश पर मटसेना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed