फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad: Inter College Judo Competition organized

फिरोजाबाद : अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता आयोजित

Sun, 18 Dec 2022 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Firozabad: Inter College Judo Competition organized
फिरोजाबाद। आदर्श कृष्ण महाविद्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की अंतर महा विद्यालय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 11 से अधिक महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोकम सिंह ने किया। जिसमें महिला वर्ग में अंडर 48 किग्राभार वर्ग में केआर कॉलेज मथुरा की ईशा धनगर, अंडर 52 किग्रा भार वर्ग में छलेसर कैंपस आगरा की सोनम कुमारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर 57 किग्रा भार वर्ग में शारदा जौहरी पीजी कॉलेज कासगंज से डोली, अंडर 63 किग्रा भार वर्ग में अंडर 70 किग्रा भार वर्ग में वंदना, अंडर 78 किग्रा भार वर्ग में काजल एवम 78 किग्रा भार वर्ग में वंदना ने स्वर्ण पदक विजेता चुनी गईं।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में अंडर 60 किग्रा में आदर्श कृष्ण महाविद्यालय के देश दीपक, अंडर 66 किग्रा में छलेसर कैंपस के आरिफ अंसारी, अंडर 73 किग्रा में आदर्श कृष्ण महाविद्यालय के रोहित कुमार, अंडर 81 किग्रा में एसएमएस कॉलेज मथुरा के कृष्ण कुमार, अंडर 100 किग्रा में कुसमा देवी कॉलेज मथुरा के ललित कुमार अव्वल रहे। प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक डॉ. संजीव चौहान, चयनकर्ता डॉ. उर्देव तोमर, डॉ. सिंदुजा चौहान, एवम डॉ. रामपाल ने सभी खिलाड़ियों को पदक देकर समानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन सचिव डॉ. जगदीश यादव ने बताया की विजेता खिलाड़ी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा पंजाब में दो से आठ जनवरी तक प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक डॉ. जसवंत सिंह, डॉ. अनिल यादव, विजय शंकर, अनिल कुमार, आकाश प्रताप, डॉ. गीता यादव उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed