फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad: E-Rickshaw Overturns, 10 People Scalded by Boiling Kheer

फिरोजाबाद: बसई मोहम्मदपुर में दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा पलटने से ऊपर गिरी खौलती हुई खीर; झुलस गए 10 श्रद्धालु

Sat, 17 Oct 2026 01:01 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 17 Oct 2026 01:01 PM IST
सार

फिरोजाबाद के बसई मोहम्मदपुर में माता को खीर का भोग लगाने जा रहे परिवार का ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। खौलती खीर गिरने से बच्चों समेत 10 लोग झुलस गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
Firozabad: E-Rickshaw Overturns, 10 People Scalded by Boiling Kheer
अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव बसई मोहम्मदपुर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मडवा वाली माता को खीर का भोग लगाने जा रहे एक ही परिवार के लोगों से भरा ई-रिक्शा घर के सामने ही अचानक पलट गया। वाहन के पलटने के साथ ही उसमें रखे बड़े भगोने की गर्म खीर सवार लोगों के ऊपर आ गिरी, जिससे 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों की सुध ली और डॉक्टरों को उचित इलाज के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शनिवार सुबह गांव बसई मोहम्मदपुर निवासी नरोत्तम सिंह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मडवा वाली माता (शंकरापुर घाट के पास) को खीर का भोग लगाने जाने की तैयारी कर रहे थे। प्रसाद और बड़ा भगोना रखकर सभी लोग ई-रिक्शा में सवार हुए थे। जैसे ही नरोत्तम सिंह ने घर के सामने ई-रिक्शा को स्टार्ट किया, तभी अचानक उसका एक्सीलेटर तेजी से खिंच गया। वाहन की रफ्तार अचानक बढ़ने से चालक उस पर नियंत्रण खो बैठा और ई-रिक्शा जोरदार झटके के साथ अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


खौलती खीर गिरने से मची चीख-पुकार
हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। ई-रिक्शा में भोग के लिए रखा गया गर्म खीर से भरा बड़ा भगोना सीधे उसमें बैठे लोगों के ऊपर जा गिरा। खौलती हुई खीर के संपर्क में आने से लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को सीधा किया और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा तुरंत मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर पहुंचे और वहां भर्ती सभी झुलसे हुए लोगों का हाल-चाल जाना। डीएम ने अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए और सभी को उत्कृष्ट चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रशासन के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

हादसे में ये 10 लोग हुए हैं झुलस
निशा (20 वर्ष) पुत्री रामवरण
कुसमा (28 वर्ष) पत्नी महेंद्र सिंह
महेंद्र सिंह (32 वर्ष) पुत्र चौखेलाल
रितिक (7 वर्ष) पुत्र महेंद्र सिंह
वंदना (3 वर्ष) पुत्री महेंद्र सिंह
प्रीति (32 वर्ष) पत्नी कुंवर पाल
विमलेश (18 वर्ष) पुत्री हुकम सिंह
सोनम (10 वर्ष) पुत्री रामपत सिंह
नितिन कुमार (3 वर्ष) पुत्र छविराम
रागिनी (6 वर्ष) पुत्री नरोत्तम सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed