फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad district is at number eight in getting treatment with e-Sanjeevani app

ई-संजीवनी एप से इलाज लेने में फिरोजाबाद जनपद आठवें नंबर पर

Wed, 14 Apr 2021 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Firozabad district is at number eight in getting treatment with e-Sanjeevani app
फिरोजाबाद। कोरोना काल में मरीजों को अस्पताल के चक्कर न लगाने पड़े, इसलिए ई-संजीवनी की स्वास्थ्य सुविधा लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस एप पर घर बैठे डाक्टर की सलाह व ओपीडी की सुविधा प्राप्त हो रही है। इस मामले में प्रदेश स्तर पर जनपद आठवें स्थान पर है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक 27372 ओपीडी ई -संजीवनी से हुईं हैं, वहीं, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 5933 ओपीडी ई संजीवनी से हुईं हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। इस दौरान मास्क लगाने और हाथ धोने के साथ ही अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचने की सलाह दी जा रही है, ऐसे में लोग टेक्नोलॉजी से जुड़ी इस स्वास्थ्य सुविधा का फायदा घर बैठे उठा रहे हैं। विभिन्न रोगों के इलाज के लिए ऑनलाइन ओपीडी की सुविधा ई संजीवनी के जरिये प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन

ऐसे काम करता है ई संजीवनी एप
इस एप को प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। इसके बाद इस एप पर मोबाइल नंबर से नामांकन करना होगा। इसके बाद अपनी परेशानी चिकित्सक को बतानी होगी। यह पूरी प्रक्रिया वीडियो कॉल के माध्यम से होती है। मरीज और चिकित्सक के बीच वर्चुअल समन्वय स्थापित होता है। ई संजीवनी का समय सोमवार से शनिवार सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे और शाम तीन बजे से शाम पांच बजे तक है। इस ओपीडी में मरीज सिर्फ जनपद के ही नहीं, पूरे राज्य के किसी भी डॉक्टर से परामर्श ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-संजीवनी एप प्रदेश में साल 2019 में लांच हुआ था। जनपद में इसकी शुरुआत दिसंबर 2019 में हुई थी। इस सुविधा का लाभ लोगों ने कोरोना काल के वक्त ज्यादा उठाया है। पूरे प्रदेश में फिरोजाबाद जनपद का आठवां स्थान है।
रवि कुमार, जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed