फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad crime news 21 historysheet

Firozabad News: अपराधियों की निगरानी को खोली 21 की हिस्ट्रीशीट

Thu, 08 Feb 2024 03:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
firozabad crime news 21 historysheet
फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिले में 21 अपराधियों का चिंहीकरण कर उनके खिलाफ हिस्ट्रीशीट की कार्रवाई की गई है। हिस्ट्रीशीट खोले जाने के बाद सभी अपराधियों पर निगरानी भी की जाएगी। एसएसपी के निर्देश पर जिले में कार्रवाई की गई है। विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू होते ही पुलिस ने भी अपराधियों पर लगाम कसना शुरू कर दिया है। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि शांतिपूर्वक और सकुशल मतदान संपन्न कराने को जघन्य अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और उनकी लगातार निगरानी करने को 21 लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं। जो विगत कई सालों से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। इनके द्वारा पूर्व में कई जघन्य अपराध जैसे हत्या, लूट, चोरी और नकबजनी जैसे वारदात की हैं। थाना लाइनपार के गुदाऊं बालकराम की ठार निवासी शिवदेश उर्फ शिवा, नेपाल की ठार निवासी सनोज, पंकज उर्फ अवधेश थाना सिरसागंज के गिहार कॉलोनी निवासी करन उर्फ पुच्चा, नन्दू गिहार उर्फ आनन्द, अजय उर्फ कालू, थाना टूंडला के गांव बन्ना निवासी स्वामी उर्फ सुम्मा, राजा का ताल निवासी मोनू उर्फ छिंगा उर्फ कुलदीप उर्फ डेंजर, अरजेश, थाना खैरगढ़ के गांव नया बांस निवासी वसीम, गांव बनीपुरा निवासी राजेश उर्फ रज्जो, थाना दक्षिण के जगजीवन रामनगर निवासी मिन्टा उर्फ जयवीर, नगला पचिया निवासी गोविन्दा, थाना उत्तर के संतोष नगर निवासी मनोज, बादल, थाना रामगढ़ के हबीबगंज निवासी आमीन, मुसीर, थाना नसीरपुर के गांव लखनपुर निवासी मोहित, अवन उर्फ अमन उर्फ बबीत, थाना बसई मोहम्मदपुर के नगला दया निवासी नीरज, थाना जसराना के नगला घनी निवासी शौवी की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन



आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए और जीरो टॉलरेंस के तहत 21 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
- सर्वेश कुमार मिश्र, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed