फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad Bad act by mischievous elements mud was thrown at chief minister s portrait

Firozabad: शरारती तत्वों ने की घटिया हरकत, मुख्यमंत्री के पोस्टर पर फेंकी कीचड़

Thu, 18 Aug 2022 10:49 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 18 Aug 2022 10:49 AM IST
सार

इससे पहले नगर निगम के सामने सुहाग नगर चौराहे पर ही एक सिरफिरे ने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के चित्रों को काट दिया था। एक दिन पहले ही पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की है।

विज्ञापन
Firozabad Bad act by mischievous elements mud was thrown at chief minister s portrait
मौके पर इकट्ठा हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में सुहागनगर चौराहे के समीप हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन ने लोगों को जागरूक करने के लिए होर्डिंग लगाया है। इस पर छपे सीएम के चित्र पर असामाजिक तत्वों ने कीचड़ फेंक दी। जानकारी होते ही भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए और कीचड़ को साफ किया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

विज्ञापन


हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन ने सुहागनगर चौराहा के समीप होर्डिंग्स लगवाए हैं। इसमें से एक होर्डिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह की तस्वीर है। बुधवार देर रात असामाजिक तत्वों ने होर्डिंग पर छपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर पर कीचड़ फेंक दी। इसकी जानकारी सुबह टहलने वाले लोगों को हुई। यह सूचना मिलते ही भाजपा नेता मौके पर पहुंचे और उनमें आक्रोश फैल गया। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के चेहरे पर लगी गंदगी को साफ किया। इस बीच सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने इस तरह की हरकत की है। देर शाम तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर दोषी की तलाश की जाएगी। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के शैलेंद्र गुप्ता शालू, युवा मोर्चा के लकी गर्ग, आकाश गर्ग ने मांग करते हुए कहा कि लगातार इस तरह की हरकत की जा रही है, ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed