{"_id":"62fdcbf59ce2ef6c7842c582","slug":"firozabad-bad-act-by-mischievous-elements-mud-was-thrown-at-chief-minister-s-portrait","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: शरारती तत्वों ने की घटिया हरकत, मुख्यमंत्री के पोस्टर पर फेंकी कीचड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: शरारती तत्वों ने की घटिया हरकत, मुख्यमंत्री के पोस्टर पर फेंकी कीचड़
Thu, 18 Aug 2022 10:49 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 18 Aug 2022 10:49 AM IST
सार
इससे पहले नगर निगम के सामने सुहाग नगर चौराहे पर ही एक सिरफिरे ने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के चित्रों को काट दिया था। एक दिन पहले ही पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन
मौके पर इकट्ठा हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद में सुहागनगर चौराहे के समीप हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन ने लोगों को जागरूक करने के लिए होर्डिंग लगाया है। इस पर छपे सीएम के चित्र पर असामाजिक तत्वों ने कीचड़ फेंक दी। जानकारी होते ही भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए और कीचड़ को साफ किया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन ने सुहागनगर चौराहा के समीप होर्डिंग्स लगवाए हैं। इसमें से एक होर्डिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह की तस्वीर है। बुधवार देर रात असामाजिक तत्वों ने होर्डिंग पर छपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर पर कीचड़ फेंक दी। इसकी जानकारी सुबह टहलने वाले लोगों को हुई। यह सूचना मिलते ही भाजपा नेता मौके पर पहुंचे और उनमें आक्रोश फैल गया। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के चेहरे पर लगी गंदगी को साफ किया। इस बीच सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने इस तरह की हरकत की है। देर शाम तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर दोषी की तलाश की जाएगी। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के शैलेंद्र गुप्ता शालू, युवा मोर्चा के लकी गर्ग, आकाश गर्ग ने मांग करते हुए कहा कि लगातार इस तरह की हरकत की जा रही है, ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन