फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firoazabad news child marriage

Firozabad News: बाल विवाह से पहले पुलिस का छापा, नाबालिग बालक को कराया मुक्त

Fri, 26 Jun 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
firoazabad news child marriage
फिरोजाबाद। बाल विवाह रोकथाम अभियान के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटी) और थाना उत्तर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बालक का विवाह रुकवा दिया। पुलिस ने समय रहते मौके पर पहुंचकर बालक को रेस्क्यू किया और उसे महिला कल्याण विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, टापा कला स्थित गोला नीम के पास एक बालक का विवाह कराने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पूर्व में रेकी और सुरागरसी की गई। इसके बाद एएचटी और थाना उत्तर पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बालक को सुरक्षित मुक्त कराया। इसके बाद बालक को महिला कल्याण विभाग की टीम और थाना उत्तर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। कार्रवाई में एएचटी थाना प्रभारी विपिन कुमार, उपनिरीक्षक रविशंकर, उपनिरीक्षक शाहिद अली, उपनिरीक्षक विजय गोस्वामी सहित थाना उत्तर पुलिस और महिला कल्याण विभाग की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed